फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रालोद सांसद ने खेल मंत्री, परिवहन मंत्री से मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने बुधवार को खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सांगवान ने खेल मंत्री से बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम में खेल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने खेकड़ा स्टेडियम के विकास और सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की। गांगनौली स्टेडियम की जल्द स्थापना का मुद्दा भी उठाया गया, ताकि खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। परिवहन मंत्री से मुलाकात में सांगवान ने बस सेवा की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इससे लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। दिल्ली तक बसें चलवाने की मांग की गई, जिससे यात्रियों को सुविधा मिले। दोनों मंत्रियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें