बागपत। नवनियुक्त डीएम दिव्यांशु पटेल ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का पात्रों तक लाभ पहुंचाया जाएगा और विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
डीएम दिव्यांशु पटेल ने कोषागार में पहुंचकर 32वें डीएम के रूप में कार्यभार संभाला। वह वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त, सीडीओ उन्नाव, सहायक मजिस्ट्रेट बाराबंकी के पद पर रह चुके हैं। कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजना में सुधार लाया जाएगा। उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया और अभिलेखों को सही से रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम राजीव कुमार राय, एडीएम देवेंद्र कुमार पांडे, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।