फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले रालोद विधायक व नेता, मुकदमा खत्म करने की मांग

विज्ञापन
बागपत एसपी से मिलने जाते रालोद नेता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- मतगणना केंद्र के बाहर बवाल के बाद नौ नामजद व 450 अज्ञात के खिलाफ हुआ है मुकदमा
विज्ञापन

- बवाल में रालोद-सपा गठबंधन के सदस्य शामिल नहीं होने की बात कही, एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मतगणना केंद्र के बाहर बवाल के बाद नौ नामजद और 450 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले में रालोद के विधायक और नेता शनिवार को एसपी से मिले। गलत नामजदगी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराने की बात कहते हुए बवाल करने वालों पर ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना के साथ विधायक अजय कुमार, जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, पूर्व विधायक अजय तोमर, अहमद हमीद, जयवीर तोमर, अरुण तोमर बोबी, सुरेश मलिक, प्रमेंद्र तोमर आदि एसपी नीरज कुमार जादौन सेे मिले। उन्होंने कहा कि रालोद-सपा गठबंधन के किसी भी सदस्य ने पुलिस पर पथराव नहीं किया। कुछ असामाजिक तत्वों ने ऐसा किया है। पुलिस ने मुकदमे में गलत नाम लिखे है। इसलिए मुकदमे में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। वीडियो व फोटो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें