फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समस्याओं के समाधान के लिए डीएम से मिले रालोद नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की टूटी सड़कों, नहरों में पानी नहीं आने, बस चलवाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को रालोद नेता डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठीना कलक्ट्रेट में पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि बागपत से मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, छपरौली, पानीपत आदि स्थानों पर सीधी बसें नहीं चलती हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। बागपत को जिला बने हुए 27 साल बीत गए हैं, लेकिन यहां के लोगों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा घरेलू बिजली बिलों के सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट करने, पूर्वी यमुना नहर में पानी छोड़ने, बागपत से मेरठ तक फोरलेन मार्ग बनाने की मांग को लेकर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ओमबीर ढाका, ओमवीर सिंह तोमर, नीरज पंडित, अजयबीर सिंह, प्रवीण कुमार, प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें