फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद प्रत्याशी करतार भड़ाना पर एक और केस दर्ज

Thu, 26 Jan 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।  रालोद प्रत्याशी और खतौली विधायक करतार भड़ाना पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। इस बार काठा गांव में बगैर अनुमति के चुनाव प्रचार करने पर उनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक विधायक करतार भड़ाना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे काठा गांव में अपना चुनावी प्रचार कर रहे थे। इसका पता चलते ही वहां पर उड़न दस्ता पहुंच गया। उन्होंने प्रचार की अनुमति मांगी तो भड़ाना अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। टीम ने उनकी वीडियोग्राफी की।

बाद में उड़नदस्ता इंचार्ज ललित कुमार आर्य ने कोतवाली में आरोपी खतौली विधायक और रालोद उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना निवासी बावेल पानीपत के खिलाफ 171(क) और 188 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उनके खिलाफ पांच केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से दो कोतवाली, दो खेकड़ा और एक चांदीनगर थाने में दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें