फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए

Thu, 26 Jan 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।  विधानसभा चुनाव के नामांकन के बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। प्रमाणपत्रों में कमी रह जाने के कारण दो प्रत्याशियों की दावेदारी निरस्त कर दी गई। अब मैदान में 34 प्रत्याशी रह गए हैं। 27 जनवरी को  नाम वापसी है, इसके बाद जिले के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले की तीनों विधानसभा सीटों के चुनाव अधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों के नामांकन फार्मों की जांच की। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र से सर्व संभाव पार्टी के राममेहर और वंचित समाज पार्टी की प्रिया कश्यप का नामांकन फार्म प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं मिलने और अन्य त्रुटियां मिलने के कारण निरस्त कर दिया गया।

छपरौली, बड़ौत और बागपत सीटों पर अन्य प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।  अब बागपत विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 14, बड़ौत में आठ और छपरौली क्षेत्र में 12 प्रत्याशी रह गए हैं। हालांकि 27 जनवरी को नाम वापसी की तिथि है, इसके बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


कौन कौन डटा

छपरौली विधानसभाक्षेत्र : रालोद से सहेंद्र सिंह रमाला, बसपा की राजबाला चौधरी, भाजपा के सतेंद्र सिंह तुगाना और सपा के मनोज चौधरी चुनाव मैदान में है, इनके अलावा आम जनता पार्टी के चमन सिंह, सर्वोदय भारत पार्टी की इंदू, सर्व संभाव पार्टी के हुकुम सिंह, आईएमसी के अशफाक, बहुजन मुक्ति पार्टी की सविता मलिक, निर्दलीय ब्रिजेश, सुभाष,सत्यप्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं।
--------------------------------------------------------------------
बड़ौत विधानसभाक्षेत्र : भाजपा से केपी मलिक, बसपा से लोकेश दीक्षित, रालोद से साहब सिंह, सपा से शोकेंद्र तोमर, आईएमसी से अनीस, स्वराज पार्टी ऑफ इंडिया से सुधीर और निर्दलीय बबलू और शरद जैन चुना लड़ रहे हैं।
------------------------------------------------------------------------
बागपत विधानसभाक्षेत्र : बसपा से अहमद हमीद, भाजपा से योगेश धामा, रालोद से करतार भड़ाना, कांग्रेस से डॉ. कुलदीप उज्जवल, सर्वजन समता पार्टी के कुर्बान खान, भारतीय तारक समाज पार्टी के नौराज सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से सोहनबीर बौद्ध, आईएमसी से मकसूद, सर्व संभाव पार्टी की गीता, भारतीय इंकलाब पार्टी के प्रमोद भारतीय और निर्दलीय पंकज, संजय कुमार, आशीष त्यागी और विकल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें