फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ रहे अपराध: राठी

Thu, 11 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट । छपरौली के रालोद विधायक वीरपाल राठी ने कहा यूपी में गुंडाराज चल रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई।
विज्ञापन


बुधवार को निरपुड़ा गांव में नाहर सिंह दरोगा और तवेला गढ़ी में देवेंद्र प्रधान के आवास कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 16 अगस्त को बड़ौत में होने वाले अति पिछड़ा सम्मेलन और 22 अगस्त को छपरौली विधानसभा क्षेत्र में जयंत चौधरी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राठी ने कहा प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है। रालोद ने हमेशा किसान, मजदूरों और व्यापारियों का साथ दिया है। 
विज्ञापन


तवेला गढ़ी में बैठक को संबोधित करते हुए रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्यवीर राठी ने कहा प्रदेश में किसानों का शोषण किया जा रहा है। गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। सरकार ने बिजली के दामों में दो गुना वृद्धि कर दी है। आनंद छिल्लर, पप्पन राणा, डॉ. विनोद, सुरेश पंवार, यशवीर पंवार, जितेंद्र शर्मा, साहिन, कृष्णपाल देशवाल रहे।  निरपुड़ा की बैठक में बीरसैन, नाहर सिंह दरोगा, डॉ. राजू राणा, निश्चय राणा, बाबा भोलर, महेंद्र, धर्मवीर, कश्मीर, योगेंद्र, तेजपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें