मृतक के पिता और घायलों की की बढ़ाई गई सुरक्षा
खेकड़ा (बागपत)। जिला कारागार में ऋषिपाल की हत्या के बाद बबलू काठा समेत छह आरोपियों को तन्हाई बैरक में शिफ्ट किया। मृतक के पिता सत सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी । जेल में सर्च अभियान चलाया। डीआईजी जेल ने भी घायलों का हाल जाना।
जिला कारागार की बैरक नंबर 21 में बंद बबलू काठा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैरक नंबर 22 में बंद ऋषिपाल पर हमला कर हत्या की, जबकि उसके पिता सत सिंह, नौकर अमित जौनमाना, बंदी मनीष शर्मा और रोहित घायल हो गए थे। जेलर आकाश शर्मा ने बताया सभी आरोपियों को तन्हाई बैरक में शिफ्ट किया। घायल सत सिंह और अन्य घायलों की सुरक्षा बढ़ा दी । जेल में सर्च अभियान चलाया, कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है।