फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर लूटने वाले तीन बदमाशों पर घोषित होगा इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- बदमाशों ने एक अगस्त की सुबह नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास से लूटा था कैंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास से एक अगस्त की सुबह सरिये से भरा कैंटर लूटने वाले तीन बदमाशों पर पुलिस 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। कैंटर लूटने के मामले में एक बदमाश व सरिया खरीदने वाले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन बदमाश अभी फरार चल रहे है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव के रहने वाले अफसरून ने 31 जुलाई की देर रात को कैंटर में मुजफ्फरनगर से सरिया भरा था और वह हेल्पर शमीम के साथ एक अगस्त की सुबह कैंटर लेकर बागपत आ रहा था। नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास बदमाशों ने कैंटर के आगे कार लगाकर उनको रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनको बड़ौली गांव के पास फेंक दिया और सरिया से भरा कैंटर लेकर भाग गए। पुलिस ने एक अगस्त की शाम को ही एक बदमाश मासूम निवासी खेकड़ा को कैंटर के साथ पकड़ लिया था। इसके साथ ही बदमाशों ने मेरठ के जागृति विहार के रहने वाले जिस अमित को सरिया बेचा था, उसे भी गिरफ्तार करके 16 टन सरिया बरामद कर लिया था। बागपत कोतवाली इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कैंटर लूटने में तीन अन्य बदमाशों अरमान मलिक, सोनू मलिक, दिलशाद निवासी खेकड़ा व हाल निवासी जाफराबाद दिल्ली के नाम सामने आए थे। जिनकी तलाश में जुटी है, लेकिन वह फरार चल रहे है। इसलिए उन पर इनाम घोषित करने के लिए फाइल एसपी के पास भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें