फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फायरिंग के दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दोघट। किरठल गांव के शुभम पर फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी सुभाष उर्फ छोटू निवासी भौंराकलां जिला मुजफ्फरनगर और सतेंद्र उर्फ मुखिया निवासी सुन्हैड़ा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगह पर दबिश भी दी।
विज्ञापन


किरठल गांव निवासी शुभम ने छह दिन पहले थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुसार दोघट मार्ग पर पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी निशांत और बिट्टू उर्फ नोबहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं सुभाष उर्फ छोटू निवासी भौंराकलां जिला मुजफ्फरनगर और सतेंद्र उर्फ मुखिया निवासी सुन्हैड़ा वांछित चल रहे हैं। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें