बागपत कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण
बागपत। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले कर्मचारी सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आठवां वेतनमान का लाभ देने की मांग की।
परिषद के अध्यक्ष राजवीर सिंह मलिक व मंत्री राजपाल सिंह वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने आठवां वेतनमान का लाभ देने से मना कर दिया है। इस तरह भेदभाव किया जा रहा है। इससे कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्हाेंने डीएम अस्मिता लाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आठवां वेतनमान का लाभ देने की मांग की। साथ ही लाभ नहीं मिलने पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार करने की चेतावनी दी। इस दौरान रामपाल सिंह, मोहम्मद अब्बास, महेंद्र सिंह, सुरेंद्रपाल, रोहताश सिंह, रूपचंद आदि मौजूद रहे।