फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगा 31 हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नतीजे शनिवार को घोषित होंगे। जिले के 31 हजार 869 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। लॉकडाउन के चलते कॉपियों की जांच का कार्य बीच में ही रोक दिए जाने के कारण इस बार रिजल्ट आने मेें देरी हुई है।
विज्ञापन

डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 16 हजार 49 और इंटरमीडिएट में 15 हजार 820 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें बालिकाओं की संख्या 12 हजार 600 हैं। शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं परीक्षाफल का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। कोरोन संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन में कॉपियों की चेकिंग का कार्य रोक देना पड़ा था, जिस कारण रिजल्ट में इस बार देरी हुई है।
2019-2020 की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी
कक्षा संस्थागत व्यक्तिगत
छात्र छात्राएं छात्र छात्राएं
हाईस्कूल 9307 6535 123 84
इंटरमीडिएट 8656 5794 1103 267
कब कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2010-11 78.30 80.05
2011-12 91.08 84.81
2012-13 89.37 96.45
2013-14 88.76 95.72
2014-15 86.42 95.04
2015-16 87.99 92.37
2016-17 83.25 89.03
2017-18 83.30 86.88
2018-19 84.30 80.76
हौसला रखें और अभिभावक साथ दें : डीआईओएस
बागपत। डीआईओएस ओमदत्त सिंह का कहना है कि रिजल्ट से कभी छात्र-छात्राओं को घबराना नहीं चाहिए। बल्कि सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अभिभावक बच्चों का साथ दें और जैसा भी उनका रिजल्ट रहें, उसे स्वीकार करें। मेहनत करने से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें