कंडेरा की पायलट बेटी उड़ाएगी विमान
पंजाब में तैनात कंडेरा की आरती तोमर को भी 26 जनवरी की परेड में हवाई बेड़े में शामिल किया गया है। आरती की नियुक्ति 21 दिसंबर 2019 में वायु सेना में फाइटर पायलट के पद पर उड़ीसा में हुई थी। फिलहाल वह पंजाब में तैनात है।
आरती तोमर के पिता प्रमोद तोमर सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मोदीनगर में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उनकी माता सरोज तोमर गृहणीं हैं। आरती के चाचा मनोज ने बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग उड़ीसा के बीदर एयरफोर्स स्टेशन पर हुई थी। आरती के गणतंत्र दिवस पर हवाई बेड़े में शामिल होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।