फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी बेखौफ: शादी के मंडप से सात लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े दो युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 24 Jan 2024 07:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News: बड़ौत में एक विवाह मंडप से दो संदिग्ध युवक सात लाख कैश से भरा बैग ले उड़े। हालांकि चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक विवाह मंडप में कुआ पूजन कार्यक्रम के दौरान बुधवार की शाम दो युवक सात लाख कैश और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ले उड़े। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाह मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें चोरी की यह घटना कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

विज्ञापन




नगर की पट्टी मेहर के रहने वाले एडवोकेट रवि जैन के बेटे का कुआ पूजन कार्यक्रम बुधवार को नगर की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित नमन विवाह मंडप में चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान दो युवक मंडप में पहुंचे और सात लाख कैश व सोने-चांदी के जेवर का बैग ले उड़े।

विज्ञापन

कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों को ध्यान बैग की तरफ गया और वह नहीं मिला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

इसके बाद पुलिस ने विवाह मंडप मेेंं लगे सीसीटीवी कैमरे देख तो दो संदिग्ध युवक मंडप के अंदर आते दिखाई दिए। उक्त युवकों ने पहले पानी पिया। इसके बाद घूमते हुए बैग के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

जैसे ही लोगों का ध्यान बैग से हटा तो दो युवक बैग लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने उक्त युवकों ने तलाश में चैकिंग अभियान चलाया,लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

बैग चोरी करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में दोनो दिखाई दे रहे है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें