फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना में मिले शिवानी के शव के अवशेष

Tue, 24 Jun 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव की शिवानी की हत्या के बाद पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिलकर यमुना नदी से शव के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने यमुना में मिले अवशेषों की डीएनए जांच के लिए निवाड़ी गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन

लुहारी गांव में पड़ोस के प्रेमी अंकित से शादी की जिद करने पर चार दिन पहले परिजनों ने शिवानी कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद यमुना किनारे शव जलाकर अवशेष के साथ राख यमुना नदी में बहा दी। जांच में जुटी पुलिस ने अंकित की तहरीर पर मृतका के पिता संजीव, मां बबीता, भाई रवि और फुफेरी बहन पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें पुलिस ने संजीव, बबीता और पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने यमुना में शिवानी के शव के अवशेषों की तलाश शुरू की गई। सीओ विजय कुमार ने बताया कि बरामद हड्डियों और अन्य अवशेषों को डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें