फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कहा-मंदिर एंट्री से पहले दिखानी होगी मजहबी पहचान- खतना बताएगा 'भाई' या 'भाईजान'

Thu, 14 Nov 2024 01:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के छपराैली पहुंचे भाजपा विधायक नंद किशोर ने कहा है कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश से पहले मजहबी पहचान दिखाई जानी चाहिए। वहीं मीरापुर चुनाव के बीच उनके इन बयानों ने सियासी हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंद किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक नंद किशोर ने मीरापुर उप चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से सियासी हलचल मच गई है। वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


भाजपा विधायक बोले, हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए
महाकुंभ में मुस्लिमों के दुकान नहीं लगाने के निर्देश, और इस पर माैलानाओं के हिंदुओं के दरगाह पर न जाने संबंधी सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। कहा कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार में जिहादी दफन हैं, जिन्होंने महिलाओं पर जुल्म किए हैं।

यह भी पढ़ें:Meerapur By Election: बसपा नेताओं की उठापटक मीरापुर उपचुनाव को न कर दे प्रभावित, मुद्दा भुनाने में जुटी सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध लगे तो पढ़वाया जाए मंत्र
इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में आने वालों का मजहबी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच करने की भी बात कही है। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि अगर मंदिर में कोई संदिग्ध लगे तो उससे मंत्र पढ़वाया जाए और फिर चेक किया जाए कि उसका खतना हुआ है या नहीं।

छपराैली में एक शादी समारोह में पहुंचे थे विधायक
भाजपा विधायक बुधवार रात छपरौली में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। जहां बीजेपी विधायक ने यह भी कहा है कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओं को मानते हैं और जल्द मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे। भारत में सनातन धर्म बुलंद होगा। उन्होंने थूक और मूत्र-जिहाद को बड़ी साजिश बताया और कहा कि इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की इस मुद्दे पर बोलती बंद रहती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें