फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के क्षतिग्रस्त भाग का पुर्ननिर्माण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बारिश के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के क्षतिग्रस्त भाग का रविवार को पुनर्निर्माण कराया गया। इस दौरान ट्रैफिक को पाली गांव और रिवर पार्क के समीप वनवे कर दिया गया। शाम को हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मंगलवार रात पाली गांव के समीप स्थित पुलिया पर धंस गया था। जिससे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। एनएचएआई ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच में सामने आया कि पुरानी पुलिया रिटेन किए जाने और पुलिया के नीचे से मिट्टी खिसकने की वजह से हाईवे धंसा था। अगले दिन निर्माण कंपनी ने क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत करा दी थी। रविवार को क्षतिग्रस्त भाग का पुनर्निर्माण कंपनी द्वाराकराया गया। इस दौरान ट्रैफिक वनवे किए जाने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें