फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रटौल की रामलीला में छल से सीता को हर ले गया रावण

Sat, 08 Oct 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह चल रही रामलीलाओं में विभिन्न लीलाओं का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। कहीं राम को वनवास मिला तो कहीं सीता का हरण की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन


शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में चल रही रघुवर रामलीला समिति के मंच पर राम के वनवास के दौरान सुमंत द्वारा भावुक लीला का मंचन किया गया। केवट के प्रसंग को देखकर दर्शकों भावुक हो गए। भरत के विलाप की लीला पर सभी भावुक हो गए। संजय रूहेला, जोंटी, मानक जैन, सुभाष, आनंद गोयल, राजपाल, सत्यपाल गुप्ता, रवि गुप्ता, अनिल यादव, कालू चौहान, अजय चौहान, सुनील चौहान, नरेश गुप्ता मौजूद रहे।

चांदीनगर के रटौल गांव में चल रही आदर्श रामलीला कमेटी सीता हरण, सुपर्नखा की नाक काटी और खर दूषण के वध की लीला दिखाई गई। राम का किरदार पम्मी कश्यप, महेंद्र ने लक्ष्मण और लीलू ने सीता का किरदार निभाया।
विज्ञापन


देवेंद्र अरोरा, संजय अरोरा,  बंटी, हिमांशु, ब्रजलाल मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे मैदान में चल रही रामलीला में हनुमान द्वारा लंका दहन  का मंचन किया गया। अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, यूनुस खान, जविन शर्मा, आशु शर्मा, संदीप पांचाल, रामकुमार, संजय, देवेंद्र, अनिल, पराग गर्ग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अमीनगर सराय स्थित शिव मंदिर में विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। इसके अलावा शहर बड़ा बाजार में आदर्श रामलीला कमेटी में रामलीला के मंच पर मनमोहक लीलाएं दिखाई गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें