फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद के परिजनों ने किया कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। राशिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को सोमवार को मृतक राशिद के परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और राशिद के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा आरोपी परिजनों को हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाल को बताया दाहा गांव निवासी राशिद पुत्र यूसुफ को पांच दिन पूर्व बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था और वहां से भाग निकले थे। इस हत्याकांड में मृतक राशिद की मां साबरा ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बाद भी पुलिस एक भी हत्यारोपी को नहीं पकड़ पाई। इससे ग्रामीणों में रोष है। इनमें शाबरा, अफसाना, नौशाद, प्रवेश, कोमल, मोहब्बत अली, शाजिद, गय्यूर, मलखान, यामीन, शाहिद, रुकसाना आदि शामिल रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार टीमें दबिशें दे रही है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें