फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। निकाह तय होने के बाद युवक ने युवती को बड़ौत में लाकर अपने भाई के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया गया। बाद में युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस से शिकायत की गई तो उसने कार्रवाई करने के बजाय केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया है। इससे उनका गांव में रहना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी दफ्तर में दी शिकायत में कहा कि उसका निकाह गांव के ही एक युवक से तय हुआ था। तभी से उस युवक का उसके घर में आना-जाना हो गया था। परिजनों के मना करने के बाद भी आरोपी उसे बाइक पर लेकर बड़ौत जाता था। आरोप है कि करीब सात माह पहले आरोपी अपने भाई के साथ उसे बड़ौत लेकर गया। वहां नशीली चीज खिलाकर दोनों भाइयों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी तो वे रिश्ता टूटने के डर से चुप रहे। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों के परिजनों ने उसके घर पहुंचकर उसके पिता को अश्लील वीडियो दिखाया था। बाद में आरोपी ने उसके साथ निकाह करने से मना कर दिया। बड़ौत कोतवाली में 8 जुलाई 2016 को रिपोर्ट दर्ज हुई, पर पुलिस ने इसमें एफआर लगा दी। अब उसके अश्लील विडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।

कोर्ट के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं
केस में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को 6 दिसंबर 2016 इस मामले की अग्रिम विवेचना करने के आदेश दिए थे। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों से कोई पूछताछ तक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें