फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम डैश बोर्ड पर जिले की 69वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास व राजस्व कार्यों में बागपत की स्थिति खराब हो रही है लेकिन पिछले माह के मुकाबले सुधार आया है। इस बार जिला 74वें स्थान से 69वें स्थान पर पहुंचा है। शासन से जारी जुलाई की सीएम डैश बोर्ड की रैंक में बागपत का 69वां स्थान आया है। बागपत में अफसरों के ध्यान नहीं देने से अधिकांश विभागों को सी, डी और ई श्रेणी मिली है।
विज्ञापन

शासन ने रविवार को सीएम डैश बोर्ड की जुलाई की रैंकिंग जारी की है और बागपत का प्रदेश में 69वां स्थान आया है। जिले की एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज में सी, निपुण परीक्षा आंकलन में सी, मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में सी, कन्या विवाह सहायता योजना में डी, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में सी, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सी श्रेणी आई है।
15वां वित्त व पांचवां राज्य वित्त आयोग का बजट खर्च नहीं करने के कारण डी श्रेणी आई है। इस तरह अधिकारियों की कार्यप्रणाली साफ दिख रही है कि वे जिले में विकास कार्य किस तरह से करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें