फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहमल रेंजर्स ने जीता मैच

Mon, 04 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के जेवी कालेज में आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज द्वारा संचालित शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को शाहमल फाइटर्स और शाहमल रेंजर्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें शाहमल रेंजर्स विजयी रही। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


     क्रिकेट मैच का उद्घाटन गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर और कोच प्रतीक तोमर ने किया। डायरेक्टर कपिल तोमर ने कहा कि कड़ी मेहनत और लग्न से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए।

क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर शाहमल फाइटर्स ने 35 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 203 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमेें गौरव ने 105 रन, प्रशांत कुमार ने 50 रनों का योगदान किया। जवाब में मैदान पर उतरी शाहमल रेंजर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 19वें ओवर में ही मैच जीत लिया। इसमें आकाश तोमर ने 85, आदित्य पंवार ने 74 रनों का योगदान दिया। 
विज्ञापन


जबकि विजेता टीम के बोलर ओजस्वी भारद्वाज ने पांच और ध्रुव ठाकुर ने दो विकेट लिए। विजेता टीम के खिलाड़ियों को डायरेक्टर कपिल तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रशांत तोमर, आलोक, शेखर, संदीप, नीटू, प्रवेंद्र का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें