बागपत/बड़ौत। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। सर्राफा व्यापारियों के केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और चार अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाले धरने में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अपने निर्णय पर अड़ी है तो व्यापारी भी इस निर्णय को बदलवाकर ही रहेंगे। बड़े बाजार में चल रहे धरने पर स्वर्णकार व्यापारियों की क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी है। मनोज वर्मा ने सर्राफा व्यापारियों से चार अप्रैल को दिल्ली में होने वाले धरने में अधिक से अधिक सर्राफा व्यापारियों से पहुंचने की अपील।
धरने में अभिषेक वर्मा, अनुज वर्मा, मोहित वर्मा, विजय वर्मा, बादल वर्मा, गोपाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, सत्यवान वर्मा, प्रदीप वर्मा, रामकिशन वर्मा, राजेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रमेश वर्मा, सुरेश वर्मा, संजय वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सतपाल वर्मा रहेें।
बड़ौत में रविवार को कर्मिक अनशन पर रमेशचंद वर्मा, तानाजी, मोहर सिंह वर्मा, शिव कुमार वर्मा, श्याम वर्मा कर्मिक अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री के पुतले का दहन किया और उन्होंने स्वर्णकार व्यवसायियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
धरने पर ज्योति प्रसाद, सतीशचंद जैन, अतुल जैन, हरपाल सिंह वर्मा, राम निवास वर्मा, हरि मोहन वर्मा, शेखर वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, सहदेव, मुकेश, अनुराग, शिवाजी, जाफर, कुतबूद्दीन, उमेश, सचिन, राजकुमार, गोपाल, रतन लाल, संदीप, अमोल, बिट्ठल, सुरेश आदि शामिल रहे।