फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कलाई पर सजे बहनों की राखी, छुट्टी के दिन भी काम करेंगे डाक कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार व रविवार को भी पोस्ट कर पाएंगी बहने राखियां
विज्ञापन

रक्षा बंधन के दिन दोपहर से पूर्व बहनों तक पहुंचाएंगे सभी राखी
बारिश में न हो राखियां खराब, डाकघर में मिलेंगे विशेष लिफाफे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रक्षाबंधन के त्योहार में महज दो दिन शेष है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बहने अपने भाइयों के पास जाने के लिए चिंतित है और अधिकतर नहीं जाने का मन बना चुकी है। बेशक आज डिजिटल जमाना है और फोन पर बात कर, वीडियो कॉलिंग या मेसेज से बधाई ज्यादा दी जाती है लेकिन हाथ पर बंधी राखियों का अपना ही महत्व है। ऐसे में डाक विभाग ने हर बहन की राखी को उसके भाई तक पहुंचाने के लिए विशेष प्लानिंग की है। डाक कर्मी शनिवार-रविवार की छुट्टी के दिन भी काम करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं बारिश के मौसम में राखियां खराब न हो डाक विभाग विशेष लिफाफे भी दे रहा है। साथ ही ऐसी प्लानिंग बनाई गई है कि राखी के दिन तक हर भाइयों तक राखियां पहुंच जाए।
विज्ञापन

डाक विभाग के कर्मचारी इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर अतिरिक्त कार्य करेंगे। इसके लिए डाक विभाग ने एक व दो अगस्त की छुट्टी के दिन में कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। हालांकि छुट्टी के दिन केवल राखियों की ही बुकिंग होंगी और इन्हीं का वितरण किया जाएगा। मुख्य डाक घर के पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा का कहना ही इस बार ज्यादा राखियां वितरित करनी होगी। इसके लिए डाक कर्मचारी छुट्टी ना कर काम करेंगे, ताकि किसी भाई की कलाई खाली ना रहे और किसी बहन के अरमान अधूरे न रहे। उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन राखियां भाई के घर तक पहुंचाई जाएगी। इस बार छुट्टी के दिन भी डाक विभाग राखियां भेजने की बुकिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें