बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले की मलका परवीन की राशन की दुकान पर राशन वितरण को लेकर बृहस्पतिवार को हुए हंगामे के बाद पूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से डीलर को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की तैयारी है। जवाब न देने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर की बड़ौत रोड बाहरी बस्ती की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को डीलर पर राशन वितरण में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए पूर्ति कार्यालय पर हंगामा किया था। उन्होंने डीलर पर समय पर राशन का वितरण न करने तथा यूनिट के अनुसार राशन न देने का आरोप लगाया था। पूर्ति विभाग ने हंगामा करने वाली महिलाओं के बयान दर्ज कर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। पूर्ति विभाग के आश्वासन के बाद महिलाएं लौट आई थी। अब विभाग की ओर से राशन डीलर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए गए है। डीलर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। नोटिस का जवाब न देने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।