फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बंधवाकर भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प

Tue, 08 Aug 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
बागपत में भाई को राखी बांधती बहनें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार मनाया । बहन ने भाई को तिलक लगाकर और कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाई ने भी बहन को उपहार भेंटकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर युवकों ने पतंगबाजी भी की। उधर, दिनभर रक्षा बंधन के कारण राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में भीड़ के चलते यात्रियों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे एवं नगर के मुख्य मार्ग पर वाहनों के भारी आवागमन के चलते जाम की स्थिति बनी रही।  

जिला जेल के जेलर बीके मिश्रा ने बताया रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर जेल में भाई को राखी बांधने पहुंची बहनों की विशेष व्यवस्था की ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। रक्षा बंधन के कारण सोमवार को सुबह से ही महिलाओं की लाइन लग गई। महिलाओं की अलग लाइन लगाकर महिलाओं को मुलाकात के लिए भेजा गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें