-आदमपुर के कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें न्याय पंचायत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजा और बालिका वर्ग में ज्योति सबसे तेज दौड़े। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास मलिक ने फीता काटकर किया। स्कूल में हुई प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में आदमपुर के राजा, बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग की लंबी कूद में वंश और बालिका वर्ग में ज्योति, जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में जुनैद, बालिका वर्ग में काजल, बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में दीपांशु, बालिका वर्ग में आयुषी, चार सौ मीटर दौड़ में बादल, छह सौ मीटर दौड़ में मोहित, बालक वर्ग की लंबी कूद में बादल, बालिका वर्ग में स्वाति, ऊंची कूद में आकाश और गोला फेंक में सनी व निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बिजेंद्र कुमार, लोकेश शर्मा, हरेंद्र कुमार, कैलाश चंद, रवीश कुमार, वीरेंद्र बहादुर, विजेता राणा मौजूद रहे।