फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर में जमीन दिलवाने की मांग, डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजपुर निनाना में वर्ष 2018 में चकबंदी के किसानों को पूरी जमीन दिलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना के किसान चकबंदी के दौरान कम की गई जमीन दिलाने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम से मिलकर सोनीपत प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की मांग की गई है। जिससे हरियाणा की तरफ गई यमुना खादर की जमीन में उनके नाम दर्ज हो सकें। डीएम ने मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे फैजपुर निनाना गांव के प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़, नरेश प्रधान, उदयवीर सिंह, इंद्रपाल, ओमपाल, जगवीर, ओमप्रकाश, राजपाल, अनिरुद्ध आदि ने बताया कि उनके गांव की यमुना खादर की काफी जमीन सोनीपत की तरफ गई हुई है। जिसको लेकर वर्ष 2014 में जमीन का बंदोबस्त किया गया था। उसमें काफी किसानों के नाम जमीन दर्ज नहीं की गई और उसकी रिपोर्ट भी सोनीपत नहीं भेजी गई है। जिससे गांव में वर्ष 2017-18 में चकबंदी होने के बाद उनके नाम जमीन दर्ज होने से छूट गई। वह कई बार अधिकारियों के पास समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब सोनीपत प्रशासन को एक रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन उसमें उनके नाम शामिल नहीं किए गए। इस मामले में डीएम से मिलकर पूरी रिपोर्ट सोनीपत प्रशासन को भिजवाने व वहां जमीन में नामदर्ज कराने की मांग की गई। डीएम राजकमल यादव ने इसकी जांच कराकर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें