फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों का इंतजाम नहीं, कैसे बजेगी शहनाई 

Fri, 11 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
बागपत। शादी के सीजन से ठीक पहले आर्थिक सुधार के नाम पर बंद किए गए एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट का असर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार से शुरू होने जा रहे शुभ मुहूर्त में रुपयों की कमी खलेगी। जिन घरों में शादियां है, वे आज दिनभर बैंकों के चक्कर काटते दिखे। लेकिन यहां कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में रस्म पूरी करने तक दोनों पक्षों को पापड़ बेलने पड़ेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू है। अकेले बागपत जिले में सैकड़ों शादियां हैं। 500 और एक हजार रुपये का नोट बंद हो जाने के कारण बाजारों में सन्नाटा हैं। दुकानदार पुराने नोट लेने को तैयार नहीं है, जबकि जिन घरों में शादियां है, उन्हें सामान चाहिए। कहीं भरोसे पर उधार में सामान दिया गया तो कहीं लोग मायूस है। नगदी इंतजाम के लिए वर और वधू पक्ष बैंकों के चक्कर काटते दिखे। बागपत के पवन पांचाल ने एसबीआई के बैंक मैनेजर से मिलकर बिटिया की शादी की बात कही। उसने कहा कि करीब 50 हजार रुपये की तुरंत आवश्यकता है, लेकिन यहां बात नहीं बनी। अकेले पवन ही नहीं, बैंकों में दिनभर लोग शादी विवाह के कार्ड लेकर आते-जाते रहे।

रस्म में अभी लौटेगा सौ का नोट
शादी की रस्मों में पांच सौ और एक हजार का नोट चलन में आ गया था। लेकिन इस बार यहां भी एक सौ और पचास रुपये का नोट ही चलेगा। इतना तय है कि नोट की कमी के चलते इन्हें भी सीमित ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें