फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में बारिश बनी आफत, सड़कें डूबने से व्यापार भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में सोमवार सुबह हुई बारिश से सड़कों पर कई फुट तक पानी जमा हो गया। इससे गांधी रोड, जैन कॉलेज मार्केट और डाकखाना रोड समेत कई दुकानों और मकानों में पानी घुस गया। दुकानों में पानी भरने से लेनदेन के अलावा व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

व्यापारी अमित जैन ने बताया बारिश का पानी दुकान में जमा होने से काफी सामान खराब हो गया। इस समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा। पिंटी जैन ने कहा कि दुकानों में बरसात का पानी भरने से अंदर रखी किताबें खराब हो गईं। मुदित जैन ने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नगर के मुख्य बाजार में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इससे परेशानी उठानी पड़ी और बाजार में लोग भी नहीं आए। कमल जैन ने कहा कि जलभराव के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की। नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि नालों की सफाई सही ढंग से कराई गई थी, लेकिन इस बार बारिश काफी होने के कारण पानी जमा हुआ है। इसका जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें