फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड, दो डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीनों तहसील में डेढ़ लाख रुपये आने के बाद भी सड़क व चौराहे पर नहीं पहुंचाए जा रहे अलाव
विज्ञापन

- सर्दी बढ़ने के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान, मंगलवार को दिनभर नहीं दिखाई दिया सूरज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मंगलवार को सुबह कोहरा छा गया। दिनभर सूरज दिखाई नहीं दिया। दोपहर बाद हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। इससे तापमान भी दो डिग्री तक गिर गया है। सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकते रहे। लोगों ने सर्दी से राहत के लिए आग का सहारा लिया। उधर, प्रशासन की ओर से इतनी सर्दी होने के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
दो दिन पहले बारिश होने से ठंड बढ़ी थी। सोमवार को धूप निकलने से तापमान बढ़ गया और लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। मंगलवार को मौसम दोबारा से बदल गया। सुबह को कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। पूरा दिन सूरज भी दिखाई नहीं दिया। दोपहर बाहर हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान दोबारा नीचे पहुंचने लगा है। मंगलवार को अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। घरों से बाहर नहीं निकले। इसका असर बाजार में भी दिखाई दिया। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल बांटने शुरू किए, अलाव अभी तक नहीं जले
गरीब लोगों को कंबल बांटने के लिए प्रशासन को 15 लाख रुपये का बजट दिया गया है। दो दिन पहले तक कंबल नहीं बांटे गए थे। मगर, अब कंबल बांटने शुरू कर दिए गए है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी को कंबल बांट दिए जाएंगे। उधर, सड़कों व चौराहों पर सर्दी से बचाव के लिए अलावा जलाने की व्यवस्था करने को डेढ़ लाख रुपये का बजट मिला है। इनमें भी तहसीलों के अनुसार पचास-पचास हजार रुपये का अलावा जलाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद अभी तक किसी भी जगह अलाव नहीं जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें