फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नैथला के पास से रेलवे लाइन, मीतली में बनाई जाएगी स्पोर्ट्स सिटी

Tue, 25 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 को बदलाव के साथ लागू किया गया है। इसमें जहां नैथला के पास से रेलवे लाइन प्रस्तावित की गई है तो मीतली के पास स्पोर्ट्स सिटी भी शामिल कर दी गई हैं। इस तरह बड़ौत का बाईपास बावली से आगे की तरफ कर दिया गया और अग्रवाल मंडी टटीरी में ट्रांसपोर्ट नगर भी प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 का ड्राफ्ट जून 2022 में तैयार करके इसे लागू करने में ढ़ाई साल जरूर लगाया गया। मगर, जिन बदलाव के प्रस्ताव महायोजना में रखे गए थे, उनको भी शामिल कर दिया गया है। इस तरह बाद में शामिल किए गए प्रस्ताव भी अब महायोजना का हिस्सा होंगे।
इनमें कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनके लिए महायोजना में पहले ही जमीन चिह्नित कर दी गई हैं। उनमें परिवहन के क्षेत्र के प्रोजेक्ट भी शामिल है तो खेलों को बढ़ावा देने का ध्यान भी रखा गया है। अगर, महायोजना के अनुसार ही भविष्य में परियोजना बनाई गई तो लोगों को पार्क, खेल मैदान समेत काफी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि महायोजना के अनुसार ही आगे कार्य किया जाएगा। कोई प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा तो उसमें भी महायोजना का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें