बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 28 नामजद समेत 43 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
मोहल्ला केतीपुरा में 21 फरवरी को रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें महिलाओं समेत कई घायल हो गए। इस मामले में एसआई रोशनलाल ने कोतवाली में बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी दोनों पक्ष आपस में पथराव और फायरिंग करते रहे, जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
दोनों की तहरीर पर दोनों पक्षों के वसीम, कालू, समीर, जिशान, अहसान उर्फ बबूआ, सलमान पुत्र हबीबुर्रहमान, रिहान, फरमान, सलमान पुत्र फरमान, भूरा, आसिफ, दिलशाद, इंतजार, राजा, फैजान, आदिल, नफीश, समीर, चांदमिया, नईम, फईम, कासिम, इमरान उर्फ बोना, आदिल, आमिर, आसिफ, नसीम उर्फ टुग्गू और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी वसीम और उसके भाई हसीन को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।