फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: राहुल हत्याकांड में पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी निकली कातिल, प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

Tue, 19 Mar 2024 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

राहुल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि राहुल की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी।
विज्ञापन
एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में हुए राहुल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि राहुल की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। अमीनगर सराय मार्ग पर एक सफ्ताह पूर्व गोली मारकर की गई फतेहपुर पुट्ठी के राहुल की हत्या की घटना का पुलिस ने मृतक की पत्नी व गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई। 
विज्ञापन


एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राहुल की पत्नी की गांव के ही युवक अंकित उर्फ काकू पुत्र सुशील के साथ चार वर्ष से दोस्ती थी। उसने ही अपने पति को जान से मारने के लिए अंकित से कहा।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: आधी आबादी के लिए पश्चिम का मैदान सूखा, कैराना छोड़कर सभी सीटों पर पुरूषों का अधिपत्य 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित ने राहुल पर दो बार गोली मारकर जानलेवा किया। उसके 9 मार्च को किये हमले में गोली उसके ट्रोले के पहिये में लगी ओर वह बच गया। फिर उसने तीन दिन बाद 12 मार्च की रात्रि बड़ावद के जंगल में ईंट भट्ठे पर रेत का ट्रेक्टर ट्रोला उतारकर ट्रेक्टर लेकर गांव आ रहे राहुल को बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर अभिषेक कटारिया स्कूल से आगे दो गोली मारकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक के पिता प्रेमपाल ने थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें कार्य कर रही थी।

मोबाइल सर्विलांस व की गई जांच पड़ताल के आधार पर  पुलिस ने मृतक राहुल की पत्नी ओर उसके प्रेमी अंकित उर्फ काकू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी से हत्या में  प्रयुक्त 315 बोर तमंचा 2 खोखा कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें