-रालोद नेता व पूर्व प्रधान ने फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले रालोद के क्षेत्रीय सचिव व पूर्व प्रधान अजयवीर ने कुख्यात राहुल खट्टा के भाई राजू पर फोन कर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रालोद के क्षेत्रीय सचिव व पूर्व प्रधान अजयवीर सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात उसके पास एक फोन आया, जिस पर राहुल खट्टा के भाई राजू ने उनके साथ गाली गलौज कर धमकी दी। जिस पर उसने फोन काट दिया। इसके बाद राजू ने अपने दो नंबरों से छह बार फोन किया, जिन्हें रिसीव नहीं किया। अगले दिन सुबह नींद से जागे और अपना मोबाइल चलाया। आरोप लगाया कि राजू ने गांव के ही एक व्हाट्सएप ग्रुप में तीन ऑडियो क्लिप भेजकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसका परिवार भयभीत है। बताया कि राजू ग्राम प्रधान का बेटा भी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि रालोद नेता को धमकी देने के मामले में राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।