फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। भागौट गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचीन बाबा मेदगिरी समाधि पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कथा वाचक रोशनलाल वशिष्ठ ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो गांव का भ्रमण करने के बाद प्राचीन बाबा मेदगिरी समाधि पर समाप्त हुई। कथावाचक रोशनलाल वशिष्ठ ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हमें कभी अपने माता-पिता का अपमान नहीं करना चाहिए, जो भी व्यक्ति माता-पिता की सेवा करता है, उससे भगवान भी खुश रहते हैं। इस मौके पर भरत बंसल, चाहत राम, देविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें