फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की नामजदगी पर उठाया सवाल, दिए शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परमवीर तुगाना हत्याकांड में आरोपी पक्ष के लोगों ने एसपी से मुलाकात की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। परमवीर तुगाना हत्याकांड में मेरठ के करनावल निवासी पिता-पुत्र की नामजदगी पर परिजनों ने सवाल उठाया है। पिता-पुत्र के समर्थन में नौ लोगों ने एसपी बागपत को शपथ पत्र देते हुए कहा कि दोनों निर्दोष हैं। गलत नामजदगी हुई है। परमवीर की हत्या से पिता-पुत्र का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक रणवीर सिंह, सिखेड़ा निवासी नगेंद्र, सभासद उमेश कुमार, चंद्रपाल, उपेंद्र, मास्टर ब्रह्म सिंह, गौरव कुमार, ओमप्रकाश और आजाद पाल आदि एसपी अजय कुमार सिंह से मिले। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र और शपथ पत्र में इन लोगों ने कहा कि 22 जून को परमवीर की हत्या में करनावल के चतर पाल पुत्र इकबाल सिंह और उसके पुत्र अमित उर्फ लीलू को गलत नामजद किया गया है। पुलिस का रवैया निराशाजनक है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें