फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबगा में लूट के विरोध पर डाल दिया तेजाब

Fri, 24 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एएसपी से की शिकायत करते पीड़ित परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के शबगा गांव में खेत से भैसा-बुग्गी से लौट रहे युवक अंकित पर बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर तेजाब डाल दिया। अंकित ने मांढी गांव के विशेष समुदाय के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

अंकित पुत्र सहेंद्र ने एएसपी को दी शिकायत में कहा कि 21 जून की रात करीब आठ बजे वह भैसा-बुग्गी से खेत से लौट रहा था तो रास्ते में मांढी गांव के विशेष समुदाय के दो युवक और दो अज्ञात व्यक्ति मिले। रास्ता न मिलने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। अंकित के मुताबिक, आरोपियों ने उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर दरांती से हमला किया और उसके ऊपर तेजाब डाल दिया।
    वह उसकी कमर पर तेजाब पड़ने से गंभीर घायल हुआ है। आरोपियों ने उससे भैंसा छीन लिया। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।अंकित के मुताबिक, 22 जून को आरोपियों ने घर पर आकर धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। वे छपरौली थाने पर शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से शिकायत की। इस दौरान ब्रजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सहेंद्र, अनुज, लोकेश मौजूद रहे। एएसपी अजीजुल हक ने छपरौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें