फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरामहादेव मंदिर को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा

Fri, 21 Feb 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को लेकर डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग मजबूत करने, साफ सफाई व्यवस्था, मार्गों की मरम्मत व शिवभक्तों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरामहादेव मंदिर को पांच जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। 25 से 27 फरवरी तक मेला संपन्न कराया जाएगा। 26 फरवरी को 11 बजकर आठ मिनट पर झंडा पूजन किया जाएगा और 12 बजकर आठ मिनट पर जलाभिषेक शुरू होगा। उन्होेंने मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि मंदिर में आने वाले शिवभक्तों के साथ पुलिस कर्मी व अधिकारी अच्छा व्यवहार करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके।
यदि किसी की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था व बैरिकेडिंग मजबूत करने के निर्देश दिए। कहा कि जिस कर्मचारी की ड्यूटी जहां लगाई गई वह समय से पहुंचे। मेला परिसर को साफ सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। मेला परिसर में जगह-जगह डस्टबिन लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एक स्थान पर भीड़ एकत्र न होने के निर्देश दिए और इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाए जाएं, ताकि शिवभक्त एक दूसरे के ऊपर न गिरे और आराम से जलाभिषेक कर सकें। उन्होंने सभी तैयारी 24 फरवरी तक पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें