फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत, प्रदीप पाल, कुणाल व निखिल ने जीता खिताब

विज्ञापन
जौहड़ी के एक लव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते चेयरमैन अमित राणा। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
एक लव्य शूटिंग क्लब पर चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी के एक लव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब में चल रही एक लव्य शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। विभिन्न स्पर्धाओं में हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में पुनीत मेरठ, प्रदीप पाल बुलंदशहर, कुणाल बागपत और निखिल पुंडीर शामली ने खिताब जीता। बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने विजेता शूटरों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ में पुनीत मेरठ प्रथम, अंकुर मुजफ्फरनगर द्वितीय, अभिनव देशवाल तृतीय, 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर में प्रदीप पाल बुलंदशहर प्रथम, निखिल सरोहा मेरठ द्वितीय, राविन कुमार तृतीय, 10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएफ में कुणाल मलिक बागपत प्रथम, अजय मलिक द्वितीय, सरोजिनी नायक दिल्ली तृतीय, 10 मीटर एयर राइफल एनआर में निखिल पुंडीर शामली प्रथम, अनस बिजनौर द्वितीय, कर्मजीत बिजनौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा, जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान उर्फ लक्ष्मण सिंह, डॉ. राजपाल सिंह ने विजेता शूटरों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। चैंपियनशिप के आयोजक कोच बिट्टू खान ने अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनका आभार प्रकट किया। समापन कार्यक्रम में हसन मलिक, विवेक आत्रेय शर्मा, विपिन दांगी, अप्सरा चौधरी, सिंपल चौधरी, बाबू, सनव्वर श्योरान, आकाश तोमर, वाजिद खान, मुकुल चौधरी, शिल्पी सिंघल कपिल, राहुल राजोरा, राजन राणा, संजय शर्मा, हर्ष, सौरभ तोमर पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें