फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वमं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं को दिया सोयाबीन के पोषकीय गुणो का प्रशिक्षण

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे शामिल ग्रामीण महिलाए - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
सोयाबीन के पोषकीय गुणों का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सोयाबीन के पोषकीय गुणों का प्रशिक्षण दिया गया। यहां सोयाबीन को प्रोटीन का सबसे सस्ता और सुलभ साधन बताया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर रविवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में गृह विज्ञानी डॉ. सरिता जोशी ने महिलाओं को बताया कि 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 43 ग्राम प्रोटीन, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट अन्य वसा, कैल्शियम, फास्फोरस, खनिज लवण और आयरन होता है। सोयाबीन का प्रोटीन ताकतवर और आसानी से पचने वाला होता है। शाकाहारी लोगों में प्रोटीन की कमी को पूरा करने वाला प्राकृतिक साधन सोयाबीन है। प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं को सोयाबीन से बनने वाली रेसिपी के बारे में बताया। केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्रपाल ने कृषक महिलाओं को सोयाबीन की लघु इकाई की स्थापना कर रोजगार शुरू करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. अंकिता नेगी, ग्रामीण महिलाएं वंदना, रुचिका, रूबी, इंद्रेश, ममता देवी, पार्वती, दिव्यांशी, अंशु, रुचिका, करिश्मा, रेनू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें