जलभराव को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन
-शीघ्र समाधान न होने पर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बा टीकरी की पट्टी धीमाना में रास्ते पर जलभराव से नाराज लोगों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो लोग अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
टीकरी कस्बे की पट्टी धीमाना में ओमपाल के घर के पास करीब सौ मीटर लंबा रास्ता जलभराव एवं कीचड़ से अटा पड़ा है। कस्बावासियों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय टीकरी, एसडीएम बड़ौत तथा हेल्पलाइन पर भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया ैहै मंगलवार को जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शंन किया। आरोप है कि गंदे लोगों को रोज गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे खुजली, एलर्जी जैसी बीमारी हो रही है। धरने की सूचना पर गांव पहुंचे टीकरी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बघेल ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराकर धरना समाप्त कराया। वहीं, ईओ टीकरी ललित कुमार आर्य का कहना है कि शीघ्र ही रास्ते से कीचड़ साफ करा दिया जाएगा। इस मौके पर कालूराम, कर्मवीर, ओमपाल, राजवीर, ऊदल, देवेंद्र, चंद्रपाल, उदयवीर, पवन, वीरपाल, नीरज आदि मौजूद रहे।