फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिकौली से खट्टा की बिजली जोड़ने का विरोध

Thu, 14 Sep 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किशनपुर बराल के बिजली घर में जेई को बंधक बनाए बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढ़िकौली के बिजली उप केंद्र से खट्टा प्रह्लादपुर उपकेंद्र को दी गई सप्लाई बंद कराने की मांग को लेकर लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन  किया। उनकी अफसरों से काफी नोकझोंक हुई। एक्सईएन ने उनको लिखित में एक सप्ताह के लिए सप्लाई बंद करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में डीएम से वार्ता की जाएगी। 
विज्ञापन


 भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष एके त्यागी के नेतृत्व में ढ़िकौली, चमरावल, पांची, महरमपुर समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा ढ़िकौली के 33 केवी उपकेंद्र को पहले चमरावल उपकेंद्र से जोड़ गया। अब खट्टा प्रह्लादपुर से जोड़ दिया है।

इससे ढिकौली समेत सभी गांवों में लो वोल्टेज बिजली आ रही है। इस कारण दर्जनों मकानों के विद्युत उपकरण फूंक गए हैं। मोटर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। इस कारण न फसलों की सिंचाई हो रही है और न ही पशुओं के लिए चारा कट रहा है।
विज्ञापन


इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर हंगामा किया। अफसरों का घेराव किया। चेतावनी दी जब तक खट्टा प्रह्लादपुर बिजली घर की लाइन नहीं सप्लाई नहीं बंद की जाएगी, धरना जारी रहेगा।

एक्सईएन राजवीर सिंह ने मुख्य अभियंता (वितरण), एसई और डीएम को फोन से अवगत कराया। इसके बाद एक्सईएन ने बताया  इस संबंध में बृहस्पतिवार (आज) डीएम से वार्ता की जाएगी। उन्होंने एक सप्ताह तक खट्टा प्रह्लादपुर उपकेंद्र की सप्लाई हटाई जाएगी।

इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर सत्यप्रकाश, त्रिलोक चंद त्यागी, धर्मराज, नरेंद्र त्यागी, टिंकू ढाका, अशोक ढाका, विनोद त्यागी, जगदीश त्यागी, रणवीर आदि मौजूद रहे। उधर, बागपत शहर के चमरावल रोड पर जर्जर तार बदलने का काम किया । इस कारण दो बार एक एक घंटे का कट लगा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

किशनपुर बिजलीघर पर जेई को बंधक बनाया  
रमाला।  जिवानी गांव के ग्रामीणों ने किशनपुर बराल बिजलीघर में पहुंचकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर जेई गुलशन कुमार को बंधक बनाया। सभी ग्रामीण धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा गांव की विद्युत लाइन काफी जर्जर हो रही है। खेत में लाइन टूटती रहती है। इससे गांव की विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है।

कई बार विद्युत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने हंगामा कर एसई को बुलाने की मांग की। बाद में एसडीओ रितेश्वर मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान को 15 दिन में निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवकुमार, सौरव, गौरव, नरेंद्र, राहुल, कपिल, सचिन, आकाश, अजय, हनी आदि रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें