फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन, जलूस निकालते हुए तहसील पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लखनऊ में हुई लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन किया और जलूस निकाल कर तहसील पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सपा नेता अनुज पंवार व रणधीर प्रधान गुराना ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा की जनविरोधी व देश विरोधी नीति को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरीपेशा सहित हर वर्ग के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, प्रदेश में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। लूटपाट, हत्या हो रही है। रणधीर प्रधान ने कहा कि भाजपा की तानाशाही इतनी बढ़ गई है कि जो भी पीड़ितों के हकों के लिए संघर्ष करता है, उन पर लाठी चार्ज करवा दी जाती है। सपा ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। ज्ञापन देने वालों में आशु सिद्दीकी, सोनू तोमर, देवेंद्र, सुनील आर्य, आशीष तोमर, नीतिश, छविराम, बॉबी तोमर, मनीष, आकाश तोमर, शाहिद चौधरी, सौरभ तोमर, दीपक तोमर, राहुल तोमर, अमित पंवार, सचिन पंवार, प्रिंस तोमर, आकाश आर्य, अरविंद कुमार, योगेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें