फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 04केएआर 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर अवशेष जलाने पर लगी रोक हटाने समेत सभी समस्याओं का निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम ज्योति शर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि खेतों में निराश्रित पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सरकार ने कृषि अवशेष जलाने पर पाबंदी लगाई हुई है। पाबंदी तत्काल हटाई जाए। किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ कराने, गन्ने का उचित मूल्य लागू कराने और यमुना नदी तटबंध पर सड़क का निर्माण कराने के साथ ही बाढ़ से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। इस दौरान जिला प्रभारी विनोद चौधरी, खेकड़ा नगर अध्यक्ष सुधीर धामा, कृष्णपाल सिंह, सहदेव धामा, जगपाल धामा, सेंसरपाल सिंह, धीरज राठी, कंवरपाल सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें