फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नंगला रवा गांव से दो भैंस समेत चार पशु चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। नंगला रवा गांव से दो भैंस समेत चार पशु चोरी कर लिए गए। पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
नंगला रवा गांव में रहने वाले अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले वह दो भैंस और दो पशु घेर में बांधकर घर चला गया था। रात में चोरों ने दोनों भैंस और दोनों पशु चोरी कर लिए। इसका पता सुबह होने पर चला। उन्होंने पशुओं को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जिसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें