बागपत शुगर मिल के क्रय केंद्रों को प्राईवेट चीनी मिलों को दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध बागपत चीनी मिल सहकारी समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में लोगों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर हंगामा किया।
शनिवार को बागपत चीनी मिल सहकारी समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में किसान डीसीओ कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
लोगों ने आरोप लगाया कि खेकड़ा प्रथम, चतुर्थ, सरूरपुर प्रथम, द्वितीय, मंढोला, फिरोजपुर, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, फैजुल्लापुर, बिहारीपुर, सांकलपुट्ठी, पूठड़ गन्ना क्रय केंद्र बागपत शुगर मिल में हैं। लेकिन अब उन्हें प्राईवेट मिल को दिए जाने का प्रस्ताव कर दिया है।
किसान किसी भी सूरत में प्राईवेट शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, डीसीओ सुशील कुमार ने किसानों को इस मामले में वार्ता कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन करने वालों में गजेंद्र धामा, रामकुमार धामा, रामपाल सिंह, कालूराम, रामवीर, ओमवीर, कृष्णपाल, रामनिवास, मदन सिंह, लोकेंद्र, रामपाल सिंह, कालूूूराम, कविंद्र, देशपाल, सोमवाल, शीशपाल, जयवीर मौजूद रहे।