बागपत के बिनौली क्षेत्र के जौहडी गांव स्थित डॉ. बीपी सिंहल शूटिंग रेंज पर चल रही 17वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन शूटरों ने जमकर निशाने साधे।
चौथे दिन छह मैचों में 210 शूटरों ने प्रतिभाग किया। एयर राइफल स्पर्धा में विकास मेरठ 374, सौरभ मेरठ 365, पूजा मुजफ्फरनगर 372, अंजलि बागपत 363 और तन्नु हापुड़ 375 अंक प्राप्त किया।
एयर पिस्टल स्पर्धा में हर्ष निगम लखनऊ ने 370, दिवांक बरेली 351, रीतू चौधरी मेरठ 360, स्वेता रानी मेरठ 362 और आरती बागपत ने 365 अंक प्राप्त किया।
डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। समापन अवसर पर एडिशनल डीजी डीएसएस कैडर राजस्थान केके शर्मा ओर जौहडी गांव निवासी डीएस संजय कुमार, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर यूपी स्टेट जनरल सेक्रेट्री रामेंद्र मौजूद रहे। रेफरी रमेश तोमर, विक्रम, इकबाल, अरुण चौधरी संजीव रहे। इस अवसर पर कोच नीतू श्यौराण, विकास तोमर, कुलदीप तोमर, वाजिद अली, फारूख, दादी चंद्रो, प्रकाशो का योगदान रहा।