संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दरकावदा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। गांव के राशन डीलर पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का राशन डीलर खाद्यान्न वितरण करने में अनियमितता बरत रहा है। विरोध करने पर कार्डधारकों को राशन कार्ड काटने की धमकी देता है। कम राशन बांटता है और अधिक यूनिट चढ़ाकर कालाबाजारी करता है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में हासिम, जाहिद, अंजुम, गुलशाना, ताहिर, शाहिद, साबरा, इमराना शामिल रहे। उधर, इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह का कहना था कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जाएगी।