फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ मार्गों पर नहीं दिखेंगे संरक्षित पशु, पकड़ने को टीम बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांवड़ मार्गों से संरक्षित पशु को पकड़ने के लिए 20 जुलाई से चलेगा अभियान, गोशाला में किए जाएंगे संरक्षित
विज्ञापन

- कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया कदम, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में बनाई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांवड़ मार्गों पर संरक्षित पशु नहीं दिखाई देंगे। इनको पकड़ने के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में पांच से अधिक टीम बनाई गई हैं। 20 जुलाई से संरक्षित पशु को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा और उन्हें गोशाला में संरक्षित किया जाएगा।
सावन माह में लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार व गोमुख जाते हैं। वहां से कांवड़ लाने के बाद पुरामहादेव मंदिर में पहुंचकर शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करते हैं। वह जिस मार्ग से आते हैं, उस पर सैकड़ों की संख्या में संरक्षित पशु घूमते हैं। वह कांवड़ियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविंद त्रिपाठी ने संरक्षित पशु को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत-मेरठ मार्ग, बागपत-चमरावल मार्ग, पिलाना भट्ठे से ढिकौली मार्ग, बुढ़सैनी-हरसिया मार्ग, पुरामहादेव, गौरीपुर-सोनीपत मार्ग बरनावा से पुरामहादेव, बड़ौत के कई मार्गों पर संरक्षित पशु को पकड़ने के लिए टीम लगाई है। यह टीम उनको पकड़ने के लिए 20 जुलाई से अभियान चलाएगी। टीम संबंधित गांवों के प्रधान व सचिवों की मद्द लेगी ताकि उनको पकड़ने में आसानी हो सके। इन सभी संरक्षित पशु को पकड़ने के बाद गोशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
- कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले में सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। कांवड़ मेला शुरू होने से पहले इन सभी गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेज दिया जाएगा।-डा. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें